Saraikela News: सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर दुर्घटना, 10 घंटे लगा रहा महाजाम
सराईकेला, अगस्त 13 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला-राजनगर रोड स्थित तितिरविला पुलिया के पास बुधवार की सुबह एक ढाबा के सामने सड़क दुर्घटना हुई। कांड्रा की ओर से आ रहे आयरन ओर (लोहे के अयस्क) से लदे एक तेज रफ्तार हाइवा (जेएच 05 ईएच-5967) ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर (जेएच2बीक्यू-6284) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पास के खेत में जा घुसा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल हाइवा चालक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.