सराईकेला, अगस्त 15 -- Saraikela News: सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बिरसा मुंडा स्टेडियम में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा, राष्ट्रीय भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला थाना में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया ध्वजारोहणसमारोह की शुरुआत समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ हुई। सर्वप्रथम सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुले वाहन में सवार होकर मार्च पास्ट की टुकड़ियों की सलामी ली। देश की एकता और अखंडता ...