सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: सरायकेला। रक्षाबंधन त्योहार से ठीक पहले सरायकेला के बाजारों में महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। चीनी, रिफाइन और सरसों तेल की कीमतों में भारी उछाल आने से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ा है। विशेष कर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन (28 अगस्त) से पहले मिठाइयों के दाम बढ़ने से बहनों की चिंता बढ़ गई है। बाजार सूत्रों के अनुसार, सरायकेला में चीनी की कीमत धीरे-धीरे 44 रुपये से बढ़कर अब 74 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। चीनी महंगी होने का सीधा असर हलवाई की दुकानों और बेकरी पर पड़ा है। चीनी के दाम बढ़ने से लड्डू समेत तमाम तरह की मिठाइयां महंगी हो गई हैं। यह भी पढ़ें- भाई-बहन के स्नेह पर्व पर महंगी हुई मिठास महंगाई की सबसे बड़ी मार सरायकेला के प्रसिद्ध लड्डू पर पड़ी है। जो लड्डू पहले 280 रुपये प्रति किलो की...