सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के खरसावां में मंगलवार को सांप के डसने से भाई और बहन की मौत हो गई। घटना सुबह 5 बजे की संतारी गांव की है। बच्चों के परिजन छह घंटे तक घर पर ही ओझा से इलाज कराते रहे। मामला बिगड़ने पर ग्रामीण दोनों को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सचिन जोंको की 14 वर्षीय पुत्री सीमा जोंको और 11 वर्षीय पुत्र शिवा जोंको शामिल हैं। दोनों खरसावां के उतक्रमित मध्य विद्यालय रुगडीसाई के छात्र थे । जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दोनों बच्चे घर में जमीन पर सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: झाड़-फूंक में बीता समय, जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाई-बहन की मौत इसी दौरान जहरीले सांप(करैत) ने दोनों को डस लिया। बच्चों ने इसकी जानकारी तत्काल परिवार के सदस्य...