सराईकेला, जुलाई 6 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला में पश्चिम बंगाल से लाई जा रही अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। पुरुलिया से लाकर खपाई जा रही इस अवैध लॉटरी में स्थानीय युवाओं की संलिप्तता तेजी से बढ़ रही है। पुलिस की कथित मूकदर्शक भूमिका के कारण रोजाना लाखों रुपये का यह खेल बेखौफ चल रहा है। बंगाल के पुरुलिया से भारी मात्रा में लॉटरी सरायकेला लाई जा रही है। बताया जाता है कि सरायकेला के 5 युवक इस थोक व्यापार में शामिल हैं जो इसे पूरे इलाके में बांट रहे हैं। अन्य युवा अपनी आजीविका व काम-धंधा छोड़कर इस गोरखधंधे में जुड़ गए हैं और घूम-घूम कर लॉटरी बेच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में अवैध लॉटरी कारोबार पर सवाल, कार्रवाई की मांग तेज एक लॉटरी की कीमत 50 से 120 रुपये तक है। वहीं, 10 पीस (सीरीज) 500 से 1200 ...