Saraikela News: सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैंप शुरू, पहले दिन 111 मरीजों की हुई मुफ्त जांच व योगाभ्यास
सराईकेला, नवम्बर 4 -- Saraikela News: जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंगलवार से प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैंप की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन सरायकेला प्रखंड के धोबी टोला में एक विशेष ''बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर'' का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन मुख्य रूप से आयुष चिकित्सक डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन और डॉ. अजीत कुमार की देखरेख में हुआ। डॉक्टरों की टीम ने शिविर में पहुंचे कुल 111 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों और ग्रामीणों को उचित चिकित्सीय परामर्श देते हुए उनके बीच मुफ्त दवाओं का वितरण किया। शिविर में मुख्य रूप से जोड़ों व बदन का दर्द, ब्लड प्रेशर (रक्तचाप), शुगर (मधुमेह), चर्म रोग, खुजली, आंखों की समस्याएं तथा मौसम बदलने के कारण होने वाले बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.