सराईकेला, अगस्त 23 -- Saraikela News: सरायकेला। धार्मिक आस्था और सामाजिक जागरूकता का संदेश के साथ रविवार को सरायकेला में विशेष नशा मुक्ति कांवर यात्रा निकाली गई। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करना रहा। कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हम बदलेंगे, युग बदलेगा संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। यात्रा की शुरुआत सुबह माजनाघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर से हुई जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु कांवर लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुदरसाही स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किय...