सराईकेला, जुलाई 23 -- Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र मे दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना तितिरबिला पुलिया के पास रात करीब नौ बजे हुई, जहां ईटाकुदर निवासी रौशन पूर्ति (18) और सिजुडीह निवासी दीपक देवगम (18) रथ मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रौशन का पैर टूट गया, जबकि दीपक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मुक्तिपोखर मुख्य सड़क पर हुई, जहां जगतपुर निवासी सूरज सिंह बानरा (35) को खरसावां की ओर से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों मामलों में वाहन चालक ...