सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। इसके बाद टाउन हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर टाउन हॉल को 200 दीपों से सजाया गया और गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दशरथ गागराई ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंडी अस्मिता तथा जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के सबसे बड़े प्रतीक थे और उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष की प्रेरणा देती रहेगी। यह...