Saraikela News: सरायकेला में ट्रेलर से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बागराईसाई के तीखे मोड़ के पास बाइक ने ट्रेलर में टक्कर मार दी। बुधवार शाम 5.30 बजे हुई इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका के चरडीहा निवासी आकाश पात्रो (25) के रूप में हुई है। घायलों में टीकाराम सरदार (40), भोला सरदार (19) और हीरा गोप (36) शामिल हैं। ये सभी चरडीहा के ही रहने वाले थे। घायलों को राजनगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चारों युवक बुधवार को राजनगर साप्ताहिक हाट-बाजार आए थे। शाम को बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बागराईसाई के तीखे मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर जा गिरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.