Saraikela News: सरायकेला में जनसेवक स्थापना समिति की बैठक : 37 जनसेवकों को मिला एसीपी और एमएसीपी का लाभ
सराईकेला, जुलाई 15 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला परिषद कार्यालय में जनसेवक स्थापना समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत जनसेवकों की लंबे समय से लंबित मांगों पर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में जनसेवकों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एसीपी) और संशोधित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) का लाभ देने का निर्णय लिया गया। मामले की जानकारी देते जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बताया कि जनसेवकों का पिछले 10 से 15 वर्षों से एसीपी और एमएसीपी का लाभ लंबित था। जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। स्थापना समिति की बैठक में 47 मामलों पर विचार किया गया। इनमें से जिन 37 जनसेवकों की रिपोर्ट और कागजात पूरी तरह अपडेट थी उन्हें तुरंत इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.