Saraikela News: सरायकेला में गड्ढे में स्कूटी समेत गिरा छात्र, ट्रेलर ने रौंदा, मौत
सराईकेला, अक्टूबर 16 -- Saraikela News: सरायकेला में गुरुवार को जर्जर सड़क ने दसवीं के छात्र की जान ले ली है। घटना राजनगर बाईपास मोड़ की है। मृतक सागर हेम्ब्रम कोर्ट मोड़ स्थित संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल का छात्र था और स्कूल के गरबा डांस कार्यक्रम में भाग लेने स्कूटी से जा रहा था। गड्ढे के कारण स्कूटी से गिरने पर ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक,सरायकेला ब्लॉक के सामने रहने वाले शिवशंकर हेम्ब्रम के 16 साल का पुत्र सागर गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे अपनी स्कूटी से संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल जा रहा था। इसी दौरान राजनगर बाईपास मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान कांड्रा से राजनगर की ओर जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.