Saraikela News: सरायकेला में खरकई नदी का रौद्र रूप, उद्घाटन से पहले ही डूबा करोड़ों का छऊ पार्क
सराईकेला, अगस्त 18 -- Saraikela News: सरायकेला। सोमवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी के उफान में सरायकेला के निचले इलाकों के साथ कई प्रमुख पार्क और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- खरकाई नदी जलस्तर खतरे के निशान के 1.81 मीटर ऊपरबाढ़ का प्रभाव बाढ़ का सबसे अधिक असर नवनिर्मित छऊ पार्क पर पड़ा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस पार्क का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि नदी के तेज बहाव ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। पानी के दबाव से पार्क की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि लोहे की रैलिंग भी बह गई। पार्क परिसर में पानी पूरी तरह भर गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बारिश से विजय नदी उफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.