सराईकेला, जुलाई 4 -- Saraikela News: सरायकेला। आगामी रथ मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत की तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए। थाना प्रभारी ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान लोगों, विशेषकर युवाओं को नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया। विनय कुमार ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। पुलिस ने रथ मेला के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया। फ्...