सराईकेला, अगस्त 16 -- Saraikela News: सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कारा में विशेष जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को त्वरित न्याय दिलाने, स्वास्थ्य जांच करने और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजनकार्यक्रम का उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने जेल बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बंदियों को न्यायालयों द्वारा अपनाई जाने वाली न्यायिक प्रक्रिया संविधान, कानूनों और सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों के निर्णयों के माध्यम से प्राप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी। सचिव ने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई...