सराईकेला, सितम्बर 16 -- Saraikela News: राजनगर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दिशोम गुरु की प्रतिमा लगाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे कहीं दूसरी जगह सम्मान के साथ लगाना चाहिए। वे मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। चंपाई ने कहा कि प्रतिमा बदलने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसके बहाने किसी स्थान का मूल नाम में बदलना कतई सही नहीं होगा। कहा कि वे झारखंड आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मुख्य शिष्यों में रहे हैं और आज भी गुरुजी के आदर्शों पर चलते हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: दिवंगत साथी दशमत मार्डी के परिजनों से मिले चम्पाई, हरसंभव मदद का दिया भरोसाप्रतिमा स्थापना की आवश्यकता राज्य के किसी भी हिस्से में गुरुजी की प्रतिमा स्थापित...