Saraikela News: सरायकेला न्यायालय से जागरूकता रथ रवाना
सराईकेला, नवम्बर 28 -- Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के कगे तहत जिला न्यायालय परिसर, सरायकेला में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां, रामाशंकर सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने जिला न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के सफल संचालन में जिला कल्याण विभाग, सरायकेला-खरसावां तथा स्वयंसेवी संस्था युवा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जहानाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.