सराईकेला, सितम्बर 22 -- Saraikela News: सरायकेला । देशव्यापी ''स्वच्छता ही सेवा'' पखवाड़ा के तहत सरायकेला नगर पंचायत द्वारा अभियान के चौथे दिन सोमवार को एक विशेष सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस महाअभियान के तहत शहर के उत्कलमणि आदर्श पाठागार परिसर एवं आसपास के पूरे क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाकर कचरे एवं गंदगी को हटाया गया। इस अभियान में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छताग्राहियों और एमएसडब्ल्यू के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। संकल्प के तहत सभी ने वर्ष में 100 दिन तथा प्रत्येक सप्ताह में कम से कम 2 घंटे श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्य में योगदान देने, अप...