सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला नगर क्षेत्र के कालूराम चौक और आसपास के इलाकों में चोरों ने आतंक मचा रखा है। शनिवार देर रात चोरों ने बीरेंद्र कुमार अग्रवाल की दुकान की दीवार तोड़कर 60 हजार रुपये नगद और 40 हजार रुपये के सिगरेट उड़ा लिए। इस इलाके में एक हफ्ते के भीतर चोरी की यह चौथी वारदात है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर लगातार एक ही क्षेत्र के दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं। दुकानदार बीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक हफ्ते पहले चोरों ने कालूराम चौक के रोड साइड स्थित उनके गोदाम को निशाना बनाया था। तब चोरों ने आरी से पाइप काटकर अंदर घुसने की कोशिश की थी, लेकिन वे किसी भी सामान की चोरी करने में असफल रहे थे। इसके बाद शनिवार रात चोरों ने सीधे उनके मुख्य दुकान की दीवार में बड़ा छेद कर च...