Saraikela News: सरायकेला-खरसावां के किडनी मरीजों को बड़ी राहत, गम्हरिया और राजनगर में खुलेंगे निःशुल्क डायलिसिस केंद्र
सराईकेला, जुलाई 21 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के किडनी रोगियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, जिला स्वास्थ्य समिति और द हंस फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल के तहत जिले के गम्हरिया और राजनगर प्रखंडों में आधुनिक डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों प्रखंडों गम्हरिया और राजनगर में 3-3 बेड की क्षमता वाले डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए आर्थिक बोझ और लंबी दूरी तय करने की समस्या से मुक्ति मिलेगी。
डायलिसिस केंद्र की जानकारी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.