Saraikela News: सरायकेला के राजनगर में ट्रैक्टर पलटा, दबकर किसान की गई जान
सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: राजनगर। सरायकेला के राजनगर में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर को कमारबासा गांव में हुआ। मृतक की पहचान 38 वर्षीय बोसेन बानरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमारबासा के बोसेन सोमवार को खेत में धान की रोपनी की तैयारी कर रहा था। ट्रैक्टर से जुताई कर खेत को तैयार करने के दौरान अचानक ट्रैक्टर का पहिया गहरे कीचड़ में फंस गया। चालक ने ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के वक्त खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकलने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बोसेन को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.