Saraikela News: सरायकेला के ओल्ड एज होम में शिविर, 28 बुजुर्गों की जांच
सराईकेला, सितम्बर 22 -- Saraikela News: जिला संयुक्त औषधालय, सरायकेला के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल संचालन चिकित्सक डॉ. मोनालिशा पंडित दास के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, योग एवं स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान ओल्ड एज होम के कुल 28 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) और ब्लड शुगर (मधुमेह) की भी जांच की गई। जांच के उपरांत बुजुर्गों की आवश्यकता और शारीरिक स्थिति के अनुसार उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.