सराईकेला, सितम्बर 28 -- Saraikela News: सरायकेला नगर के वार्ड संख्या 5, कसारी टोला निवासी डॉ. लासिका रथ ने अपनी उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धि से रथ खानदान के साथ-साथ पूरे सरायकेला नगर को गौरवान्वित किया है। उन्हें ओडिशा सरकार के सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है। नियुक्ति-पत्र में उल्लिखित निर्देश के अनुसार, डॉ. लासिका रथ को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में अपना योगदान देने के लिए निर्देशित किया गया है। डॉ. लासिका रथ सरायकेला निवासी परजन्य कुमार रथ एवं प्रणति सारंगी रथ की ज्येष्ठ पुत्री हैं। अपनी पुत्री की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माता-पिता ने गहरा हर्ष एवं गर्व व्यक्त करते हुए इसे पूरे रथ परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...