Saraikela News: सरायकेला : दुबराजपुर में ठनका गिरने से युवक की मौत
सराईकेला, अगस्त 7 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुबराजपुर गांव में शुक्रवार दोपहर आसमानी बिजली (ठनका) गिरने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही अनिल महतो (30) के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। अनिल महतो अपने घर के अंदर खिड़की के किनारे सोया हुआ था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ खिड़की के पास ही जोरदार ठनका गिरा। आसमानी बिजली की सीधे चपेट में आने से अनिल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घर के भीतर अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.