Saraikela News: सरायकेला: वृद्ध, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को पेंशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर
सराईकेला, अक्टूबर 28 -- Saraikela News: सरायकेला । जिले के वृद्ध, गंभीर रूप से अस्वस्थ और स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों को मासिक निवृत्तिका (पेंशन) योजना का लाभ देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस योजना के तहत पात्र पाए जाने वाले कलाकारों को प्रतिमाह Rs.4,000 की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की है। तय तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।संस्कृति व सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के आलोक में प्राप्त होने वाले इन सभी आवेदनों की पहले जिला समीक्षा समिति द्वारा गहन जांच की जाएगी। समिति की स्क्रूटनी और अनुशंसा के बाद ही अंतिम चयन के लिए सभी योग्य आवेदनों को निदेशालय/व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.