Saraikela News: सरायकेला: भगवान जगन्नाथ के स्वागत में सजीं सड़कें, भव्य रथयात्रा आज दोपहर 2 बजे से होगी शुरू
सराईकेला, जुलाई 17 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा शुरू होगी। श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ खींचते हुए महाप्रभु को मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) तक पहुंचाएंगे, जहां वे परंपरा के अनुसार कुछ दिनों तक विराजमान रहेंगे। रथयात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं और स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक रंगोलियों से सजाया है, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया है। महाप्रभु के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। रथयात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.