सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला प्रखंड की पांड्रा पंचायत अंतर्गत मौजा-कुदरसाई (थाना नंबर-302) में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के साथ बेहद संवेदनशील और सोची-समझी धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, 01 अगस्त, 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे कुदरसाई मौजा में तथाकथित ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान सीधे-सादे ग्रामीणों को पीएम आवास और अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर बुलाया गया था। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में बताया कि आयोजन के दौरान ग्रामीणों को आकर्षित करने के लिए Rs.200 रुपये नगद, समोसा और लड्डू का पैकेट दिया गया। इसके बाद आवास योजना की कागजी प्रक्रिया का बहाना बना कर कई ग्रामीणों से सादे कागजों पर धड़ाधड़ हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले ...