सराईकेला, अगस्त 22 -- Saraikela News: सरायकेला। सदर अस्पताल सरायकेला के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। अस्पताल के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ (पारा कर्मियों) का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा बार-बार बिना किसी ठोस कारण के अस्पताल आना, धमकी देना और इलाज के दौरान बाधा पहुंचाना अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है। कर्मियों ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिससे डॉक्टरों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक समेत सभी कर्मी हस्ताक्षरित ज्ञापन सिविल सर्जन, डीसी, एसपी, एसडीओ और थाना प्रभारी को सौंपा है。 यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला: सद...