Saraikela News: सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में नपं अध्यक्ष ने की सुधार की मांग
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: सरायकेला। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल की व्यवस्था पर ध्यान देने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। मंगलवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और वार्ड पार्षद वरुण साहू मरीज के इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। आरोप है कि उस समय इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा में चिकित्सक की अनुपस्थिति पर चौधरी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पीएम बाड़ा और सिविल सर्जन डॉ. सरयू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.