Saraikela News: सड़क हादसे में 'कामाख्या बाबा' की मौत
सराईकेला, अगस्त 7 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के पावड़ीमेल चौक के निकट शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में क्षेत्र में 'कामाख्या बाबा' के नाम से बेहद लोकप्रिय शिवलाल नाथ उर्फ सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बाबा सूरज गोप अपनी वैगनआर कार से चाईबासा से सरायकेला की तरफ आ रहे थे । उनके साथ में हेंसा गांव निवासी महेंद्र सिंह जामुदा भी थे । पावडीमेल चौक में महेंद्र शौच के लिए उतरकर गए तथा शौच के बाद गाडी में बैठे थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे बाबा सूरज गोप के सीने पर स्टेयरिंग का जोरदार प्रहार लगा, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.