Saraikela News: सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता के पुत्र का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि
सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलाईडीह ग्राम-पंचायत निवासी और भाजपा कार्यकर्ता गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान का बीते शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। युवा कन्हाई प्रधान की मौत की खबर मिलते ही तेलाईडीह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई तेलाईडीह गांव पहुंचे और दिवंगत कन्हाई प्रधान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सड़क दुर्घटना में घायल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.