Saraikela News: संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ायें पुलिस की गश्त
सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, वारंट एवं कुर्की निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि आगामी रथ यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती तत्काल बढ़ाई जाए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास संदिग्धों की पहचान करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी। क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ने जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.