सराईकेला, अगस्त 31 -- Saraikela News: सरायकेला। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से संजय नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब एक फीट ऊपर पहुंच गया है। इससे खरसावां-सरायकेला मार्ग पर खापरसाई स्थित पुरानी पुलिया के ऊपर से सोमवार दोपहर तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा था। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।पुलिया पर पानी बहने के बावजूद ट्रक और ट्रेलर समेत भारी वाहनों का परिचालन जारी रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, दूसरे पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक होने के कारण चालक पुरानी संकीर्ण पुलिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर रुंगटा स्टील और सीमेंट कंपनियां होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- खरकई नदी खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में हाई अलर्ट...