Saraikela News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की महाधूम, शंख और घंटियों की गूंज के बीच अवतरित हुए कान्हा
सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। जिले भर में शुक्रवार देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जैसे ही रात के 12 बजे, पूरा क्षेत्र नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस बार शुक्रवार को अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया, जिससे हर मंदिर और पूजा पंडाल में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जन्मोत्सव को लेकर सरायकेला के मुख्य बाजारों में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। बाल गोपाल (लड्डू गोपाल) के श्रृंगार के लिए दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जहां नए डिजाइन की रेशमी पोशाकें, मोतियों से जड़े मुकुट, बांसुरी और आकर्षक झूले खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.