Saraikela News: श्रावण संक्रांति के अवसर पर सत्संग का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 19 -- Saraikela News: खरसावां। प्रखंड के आमदा स्थित सत्संग केंद्र में सोमवार को श्रावण संक्रांति के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के अनुयायी विजय महतो की ओर से आयोजित किया गया था। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सामूहिक (समवेत) प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के ग्रंथ सत्यानुसरण एवं नारी नीति का पाठ किया गया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने ठाकुर जी के प्रेम संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को प्रेरित करते कहा कि वर्तमान समय में गुरु की दीक्षा के बिना सफल जीवन जीना आसान नहीं है। उन्होंने लोगों से गुरु की शरण में आने की अपील की। सत्संग के दौरान सनातन महतो, सागर महतो, रमेश प्रधान, मनसा महतो, सुलोचना महतो, अजीत प्रधान और अनिमा महतो ने भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.