सराईकेला, अक्टूबर 23 -- Saraikela News: सरायकेला । समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचाने के लिए कई कड़े और सुधारात्मक फैसले लिए गए। बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्तनपान एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इन विषयों पर नियमित रूप से चर्चा करने तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आमजनों को आवश्यक जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य योजना...