Saraikela News: शिशु मंदिर की छात्राओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी
सराईकेला, अगस्त 27 -- Saraikela News: खरसावां। शिशु मंदिर की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर खरसावां थाना परिसर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक राखी बांधी। मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को भाई मानते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.