Saraikela News: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा स्कूल का कार्यक्रम
सराईकेला, सितम्बर 7 -- Saraikela News: खरसावां। खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिंदी, नागपुरी सहित विभिन्न गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.