सराईकेला, जुलाई 14 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा निवासी एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में पीड़िता ने आरोपी तुराम सोय पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, 15 फरवरी, 2021 को जब वह फूफा के घर गई थी, तब उसकी मुलाकात हाथीमारा निवासी तुराम सोय से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और रोजाना फोन पर बातें करने लगा। इस दौरान आरोपी कई बार पीड़िता के घर भी आया-जाया करता था। शिकायत में उल्लेख है कि 20 जनवरी, 2023 को आरोपी तुराम सोय ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता न...