सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र की नुवागांव पंचायत के विष्टुपादुका के उलीडीह टोला में वृद्ध महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। वृद्धा की पहचान झुरझुरी सामड (70 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, झुरझुरी और उसका पति प्रधान सामड (75 वर्ष) अलग-अलग रहते थे। उनके तीन पुत्र भी माता-पिता से अलग रहते हैं। बताया जा रहा है कि शाम को दोनों पति-पत्नी ने मिलकर शराब पी थी। अत्यधिक नशा होने के कारण दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौत की सूचना की जानकारी मुडकुम पंचायत के पुर्व मुखिया गणेश गागराई ने पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ उलीडीह टोला पहुंचे।...