Saraikela News: विश्व आदिवासी दिवस पर 09 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सराईकेला, अगस्त 8 -- Saraikela News: सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 9 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में सरायकेला छऊ, नटुआ, मानभूम छऊ, मुंडारी और महिला पाइका नृत्य समेत विभिन्न पारंपरिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इनके जरिए जिले और झारखंड की समृद्ध आदिवासी एवं लोक संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आदिवासी परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।उपायुक्त यह भी पढ़ें- Ranchi News: मोरहाबादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.