Saraikela News: विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ने बाजार क्षेत्र में किया पैदल मार्च
सराईकेला, अक्टूबर 12 -- Saraikela News: सरायकेला। आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सरायकेला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रविवार को क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सरायकेला बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार के मुख्य चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और अवैध अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : दुर्गापूजा को लेकर वीरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.