सराईकेला, अगस्त 2 -- Saraikela News: सरायकेला। लंबित मांगों के समर्थन में 11 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को सरायकेला के सिद्धू-कान्हू पार्क में सहायक अध्यापकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय लेंका ने की। जिला महासचिव साकेत शेखर और पुस्तम हजाम के साथ जिले के सभी प्रखंडों से दर्जनों की संख्या में सहायक अध्यापक शामिल हुए। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई और जिले से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को रांची पहुंचाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष विजय लेंका ने कहा कि झारखंड में सहायक अध्यापकों, पहले पारा शिक्षकों की नियुक्ति के बाद से आज तक बिना आंदोलन के सरकार ने कोई लाभ नहीं दिया। अपने हक और अधिकार के लिए हर बार आंदोलन की लड़ाई लड़नी पड़ी।

बैठक की चर्चा उन्होंने ...