सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: सरायकेला। सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस के तत्वावधान में लगातार तीसरे वर्ष मां दुर्गा के वार्षिक शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति की बैठक गेस्ट हाउस स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा के वार्षिक शारदीय नवरात्र पूजन उत्सव का श्रद्धा भाव के साथ आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से विशुद्ध सनातनी परंपराओं का अनुपालन करते हुए चंडी पाठ सहित सभी वैदिक अनुष्ठानों का पालन किया जाएगा। भक्त श्रद्धालुओं के मां दुर्गा के पूजन के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन करने पहुंचने वाले माता के भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील क...