Saraikela News: वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
सराईकेला, सितम्बर 10 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी रांसी चंपिया राजनगर थाना क्षेत्र के हनुमतबेड़ा के रहने वाले हैं। इस संबंध में राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि रांसी चंपिया एक पुराने मामले में वारंटी अभियुक्त थे। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.