Saraikela News: वज्रपात से किसान का बैल मरा, युवक घायल, Rs.70 हजार का नुकसान
सराईकेला, अगस्त 4 -- Saraikela News: राजनगर।राजनगर प्रखंड की पोटका पंचायत अंतर्गत रांगामाटिया गांव में सोमवार शाम हुए वज्रपात ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद एक युवक घायल हो गया। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, रांगामाटिया गांव निवासी सोना राम तियु दिनभर खेत में काम करने के बाद अपने बैल को घर के आंगन में बांधकर लौटे थे।
घायल युवक की हालत इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया। तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली बैल के पास गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से बैल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बैल के समीप मौजूद सोना राम तियु के 18 वर्षीय भतीजे कुना राम तियु भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.