Saraikela News: लोधा बाबा प्रांगण में रुंगटा स्टील प्लांट ने चलाया पौधा रोपण अभियान
सराईकेला, सितम्बर 4 -- Saraikela News: राजनगर। रुंगटा माइंस लिमिटेड (रुंगटा स्टील प्लांट) चालियामा की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की पहल के तहत शुक्रवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कुजू पंचायत अंतर्गत लोधा बाबा प्रांगण में पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। करीब एक एकड़ जमीन पर आयोजित कार्यक्रम में रुंगटा स्टील प्लांट के एवीपी गिरधारी लाल पारीक, समाजसेवी सुमित कुमार सिंहदेव उर्फ रोमी, ग्राम प्रधान गोपाल प्रधान एवं पूर्व पंसस शिशिर सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सागवान, शीशम, आम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मौके पर रुंगटा स्टील प्लांट के एवीपी गिरधारी लाल पारीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.