सराईकेला, अगस्त 10 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला मुख्यालय में 12 अगस्त (बुधवार) को पूर्वाह्न 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में करीब एक हजार बेरोजगार युवाओं को नियोजन मिलने की संभावना है। चयनित युवाओं को सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जानकारी देते जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि मेले में टाटा स्टील फाउंडेशन, रूंगटा माइन्स और रामकृष्णा फोर्जिंग्स जैसी 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेले में मोल्डिंग ऑपरेटर, मेल्टिंग इंजीनियर, कोर शॉप ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, सीएनसी व वीएमसी ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, लैब एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर, बीमा सखी, एचआर एग्जीक्यूटिव, एचएमसी ऑपरेटर, लाइन ऑपरेटर, फोर्कलिफ्ट मशीन ...