Saraikela News: रुंगटा प्लांट में शव मिलने पर फूटा गुस्सा, 13 लाख मुआवजे के बाद खुला हाता-चाईबासा मार्ग
सराईकेला, जुलाई 18 -- Saraikela News: राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र के चालियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट परिसर में निर्माणाधीन क्वार्टर से कीता गांव निवासी हायवा चालक बीजू नंदी का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार देर रात करीब दस बजे गुस्साए लोगों ने हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। रात 10 बजे से सुबह 3 बजे तक सड़क जाम रहा। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी, राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे। कई घंटों तक चली वार्ता के बाद निर्माण कार्य करा रही सैंको इंडिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.