Saraikela News: रिटायर्ड रेलवे इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मनाया 17वां स्थापना दिवस
सराईकेला, जुलाई 10 -- Saraikela News: खरसावां। सरायकेला के सीनी स्थित रिटायर्ड रेलवे इम्प्लॉइज एसोसिएशन ने संस्था का 17वां स्थापना दिवस मनाया। इसी दिन 2010 में एसोसिएशन का पुनर्गठन हुआ था। इससे पहले यह संस्था रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के नाम से संचालित होती थी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति गीत वंदे मातरम् से हुई। इस अवसर पर एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान सभापति केके सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस का केक एसोसिएशन की नई सदस्य कुमारी रायबारी ने काटा। समारोह के दौरान सभापति केके सिन्हा ने कान्हू राम माझी, भद्रनाथ महतो और जगदीश्वर प्रधान को सम्मानित किया, वहीं कलावती को कल्पना मंडल ने सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते केके सिन्हा, कान्हू राम माझी, श्रवण कुमार महतो, पीके दे सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.